(1) 120 लीटर शराब में 20 प्रतिशत पानी है। कितना और पानी मिलाएं कि मिश्रण के 25 प्रतिशत पानी हो जाये।






(2) यदि एक व्‍यक्ति की आय 5000 रू. बढ़ा दी जाये और दर 10 प्रतिशत से 9 प्रतिशत कर दी जाये तो भी उसे उतना ही कर देना पड़ेगा जितना वो पहले देता था। यदि उसकी बढ़ी हुई आय में से 20 प्रतिशत आय कर मुक्‍त है। तो बढ़ी हुई आय कितनी होगी।






(3) A और B की कुल आय 1500 रू. है। A अपनी आय का 90 प्रतिशत और B अपनी आय का 80 प्रतिशत खर्च करते है। यदि उनकी बचत की अनुपात 3 : 4 है तो A और B की आय क्‍या होगी।






(4) एक व्‍यक्ति अपनी आय का 40 प्रतिशत व्‍यय करता है यदि उसकी आय 20 प्रतिशत बढ़ा दी जाये तो उसका व्‍यय भी 50 प्रतिशत बढ़ जाता है उस व्‍यक्ति के बचत में कितने प्रतिशत का परिवर्तन होगा।







(5) दो उम्‍मीदवारों के मध्‍य एक चुनाव में, एक उम्‍मीदवार कुल वैध मतों का 52 प्रतिशत प्राप्‍त करता है। 25 प्रतिशत वोट अवैध घोषित कर दिये गये। कुल वोटों की संख्‍या 8400 है। वैध मतों का कितना प्रतिशत दूसरा उम्‍मीदवार प्राप्‍त करता है।






(6) 2236 रूपयें की राशि को A, B और C में इस प्रकार बांटा जाता है। कि A, C से 25 प्रतिशत ज्‍यादा प्राप्‍त करता है। और C, B से 25 प्रतिशत कम प्राप्‍त करता है। A का राशि में लाभांश प्राप्‍त कीजिए।






(7) अमन का व्‍यय विमल के व्‍यय से 30 प्रतिशत ज्‍यादा है और विमल का व्‍यय रमन के व्‍यय से 10 प्रतिशत कम है। यदि उनके व्‍ययों (खर्चों) का योग 6447 है तो अमन का खर्च क्‍या होगा।






(8) एक परीक्षा में लड़के और लड़कियों का न्‍यूनतम उत्‍तीर्ण प्रतिशत क्रमश: 30 प्रतिशत और 45 प्रतिशत है। एक लड़का 280 अंक प्राप्‍त करता है। और वह 80 अंकों से अनुत्‍तीर्ण हो जाता है। एक लड़की को परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक और चाहिए यदि उसने 108 अंक प्राप्‍त किये हो।






(9) दो संख्‍याएं तीसरी संख्‍या से क्रमश: 50 प्रतिशत व 54 प्रतिशत छोटी है। दूसरी संख्‍या पहली संख्‍या से कितनी प्रतिशत कम है।







(10) यदि क्रयमूल्‍य विक्रयमूल्‍य का 96 प्रतिशत है। तो लाभ क्‍या है।






(11) मयंक ने 20 दर्जन खिलौने 375 रू. प्रति दर्जन के भाव से खरीदा। उसने 33 रू. प्रति खिलौने के भाव से खिलौने बेचे। उसका लाभ प्रतिशत क्‍या था।






(12) एक दुकानदार 30 किग्रा चावल 45 रू. प्रति किग्रा की दर से खरीदा। उसने सम्‍पर्ण मात्रा का 40 प्रतिशत भाग 50 रूपयें प्रति किग्रा की दर से बेचा। शेष भाग को वह लगभग कितने रूपये/किग्रा. में बेचे कि उसे कुल मिलाकर 25 प्रतिशत का लाभ हो।






(13) रजनी ने एक मोबाईल फोन और एक रेफ्रिजेटर क्रमश: 12000 रू. और 10000 रू. में खरीदा उसने रेफ्रिजेटर को 12 प्रतिशत हानि पर तथा मोबाईल फोन को 8 प्रतिशत लाभ पर बेचा। उसका कुल लाभ/हानि क्‍या है।






(14) यदि कोई विक्रेता 12 किताबें बेचने पर 4 किताबे के विक्रयमूल्‍य से समान लाभ कमाता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।







(15) क्रय मूल्‍य का 1/5 भाग अंकित मूल्‍य का 1/7 भाग और विक्रय मूल्‍य का 1/6 भाग बराबर है। व्‍यापारी का लाभ प्रतिशत या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।






(16) दो वस्‍तुओं के अंकित मूल्‍य का अनुपात 1:2 है, उनके छूट के प्रतिशत का अनुपात भी 1:2 है और उनके लाभ का अनुपात भी 1:2 है। उनके क्रयमूल्‍य का अनुपात बताइये।







(17) एक व्‍यक्ति एक वस्‍तु 20 प्रतिशत लाभ हेतु बेची है। यदि वह इस वस्‍तु को 10 प्रतिशत कम पर खरीदता और 18 रू. अधिक में बेचे तो उसे 40 प्रतिशत का लाभ होता है। वस्‍तु का क्रयमूल्‍य ज्ञात कीजिए।






(18) P एक वस्‍तु 10 प्रतिशत की हानि पर 1080 रू. में बेचता है। Q दूसरी वस्‍तु को 10 प्रतिशत की हानि पर 1800 रू. में बेचता है। किस व्‍यक्ति को अधिक नुकसान हुआ।






(19) एक वस्‍तु का अंकित मूल्‍य 65 रू. है। एक ग्राहक इस वस्‍तु को 56.16 रू. में खरीदता है। और दो क्रमागत छूट प्राप्‍त करता हो। जिसमें से एक 10 प्रतिशत है। इस योजना में दूसरी छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए।






(20) एक व्‍यक्ति को एक वस्‍तु के अंकित मूल्‍य के 3/4 पर बेचकर 20 प्रतिशत की हानि होती है। उस लाभ प्रतिशत गणना कीजिए जब वह इसे अंकित मूल्‍य पर बेचे।






(21) यदि दो घनों के आयतनों में 8:1 का अनुपात है, तो इनकी भुजाओं में अनुपात है।







(22) यदि दो घनों के आयतनों का अनुपात 27:64 है, तो उनके सम्‍पर्ण पृष्‍ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात है।






(23) 15 सेमी. भुजा वाले किसी घन में से 3 सेमी. भुजा वाले कुल कितने घन काटे जा सकते है।






(24) किसी कमरे में वायु का आयतन 204 घन मीटर है। कमरे की ऊँचाई 6 मी. है। कमरे के फर्श का क्षेत्रफल क्‍या है।






(25) एक घनाकार बक्‍से का अायतन 1.728 घन मीटर है। तदनुसार, उस बक्‍से की लम्‍बाई कितनी है।






(26) यदि एक घन का कुल पृष्‍ठीय क्षेत्रफल 96 वर्ग सेंटीमीटर है, तो उसका आयतन है-






(27) किसी घनाभ की भुजाओं का अनुपात 1:2:3 है, इसका कुल पृष्‍ठीय क्षेत्रफल 88 वर्ग सेमी. है। घनाभ का आयतन है।






(28) एक साबुन की टिक्‍की का माप 8 सेमी. , 5 सेमी. , 4 सेमी. है। एक बॉक्‍स जिसका माप 56 सेमी. , 35 सेमी. , 28 सेमी. है। में ऐसे जितनी टिक्कियॉ पैक की जा सकती है, उनकी संख्‍या होगी।






(29) एक घनाभ का आयतन एक घन के आयतन का दुगुना है। यदि घनाभ की विमाऍ 9 सेमी. , 8 सेमी. और 6 सेमी. है तो घन का सम्‍पूर्ण पृष्‍ठीय क्षेत्रफल है।






(30) गोलो A और B की त्रिज्‍याऍ क्रमश: 20 सेमी. और 10 सेमी. है। A का पृष्‍ठीय क्षेत्रफल का B के पृष्‍ठीय क्षेत्रफल से अनुपात है।







(31) दो गोलो के पृष्‍ठीय क्षेत्रफल 9:16 के अनुपात में है। उनके आयतनों का अनुपात होगा।






(32) यदि दो गोलको के पृष्‍ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात 4:9 हो, तो उनके आयतनों का अनुपात कितना होगा।






(33) यदि दो गोलों के पृष्‍ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात 25:16 हो, तो उनके आयतनों का अनुपात क्‍या होगा।






(34) यदि किसी गोलक की त्रिज्‍या दुगुनी कर दी जाए, तो उसका पृष्‍ठ क्षेत्रफल कितने गुना हो जाएगा।







(35) यदि एक गोले के अर्द्ध व्‍यास को दुगुना कर दिया जाए तो इसका आयतन हो जाएगा।






(36) सीसे की एग गाेलाकार गेंद को, जिसकी त्रिज्‍या 10 सेमी. है, पिघलाकर 5 मिमी. त्रिज्‍या वाली सीसे की छोटी गेंदे बना दी गई है। तदनुसार, उन छोटी गेंदो की संभावित संख्‍या कितनी है।







(37) एक ठोस गोलार्द्ध की त्रिज्‍या 7 सेमी. है। तदनुसार उसके वक्र पृष्‍ठ का क्षेत्रफल कितने वर्ग सेमी. होगा।






(38) एक गोले के आयतन के घन एकक, उसके कुल सतह के क्षेत्रफल के वर्ग एककों के दुगुने है। तदनुसार उस गोले की त्रिज्‍या कितनी हेागी।






(39) एक तॉबे के तार, जिसकी लम्‍बाई 36 मीटर तथा व्‍यास 2 मिमी. है, को पिघलाकर एक गोला बनाया गया है, गोले का अर्द्धव्‍यास (सेमी.से) है।






(40) किसी मैदान का एक चक्‍कर लगाने में 250 मीटर दौड़ना पड़ता है। एक लड़की 75000 सेमी दौड़ चुकी है। तो वह कितने चक्‍कर लगाई और 3 किमी. की दौड पूरी करने के लिए उसे और कितने चक्‍कर लगाने होगे।






(41) 45+67+38+55+62+33 का योग होगा।







(42) संख्‍या 854 में से 569 घटाइए।






(43) 57×68 का गुणा कीजिए।






(44) 349×986 का गुणा कीजिए।






(45) 22×23×24 का गुणा कीजिए।






(46) 98752+8945-38514-1125 को हल कीजिए।






(47) 7825-2045+3321-1246-392 को हल कीजिए।






(48) 2222+3333+5555 को हल कीजिए।






(49) 6+6.66+0.6+66.6+666 को हल कीजिए।






(50) 38×98 को हल कीजिए।







(51) 1485÷55 को हल कीजिए।






(52) 15789+7640-3415 को हल कीजए।






(53) 95 का वर्ग ज्ञात करें।






(54) 109 का वर्ग ज्ञात करें।







(55) 318×689 को हल करे।






(56) 11111×11111 को हल कीजिए।







(57) 999×582 को हल कीजिए।






(58) 1015×2102 को हल कीजिए।






(59) 68 का वर्ग क्‍या होगा।






(60) 9639÷21÷1331÷11 को हल कीजिए।






(61) 5000 रू. पर 5 प्रतिशत वार्षिक दर से 5 वर्ष का साधारण व्‍याज होगा।






(62) किस धनराशि पर 5 प्रतिशत वार्षिक व्‍याज की दर से 4 वर्षो का साधारण व्‍याज 500 रू. हो जाएगा।






(63) प्रतिवर्ष किस प्रतिशत दर पर रू. 1800 की राशि 10 वर्षो में 2700 रू. बनेगी।






(64) किसी धन पर 4 प्रतिशत वार्षिक दर से 4 वर्ष का साधारण व्‍याज उसी धन का 5 प्रतिशत वार्षिक दर से 3 वर्ष के साधारण व्‍याज से 80 रू. अधिक है। धन ज्ञात कीजिए।







(65) कितने वर्षों में 12 प्रतिशत वार्षिक दर से 3000 रू. का साधारण व्‍याज 1080 रू. हो जायेगा।






(66) कितने समय में 5 प्रतिशत वार्षिक साधारण व्‍याज की दर से किसी धन के मान में 40 प्रतिशत वृद्धि होगी।






(67) कितने वर्षों में 8000 रू. 3 प्रतिशत सरल व्‍याज की दर से, उतनी आये देगी, जितना कि 5 वर्ष में 4 प्रतिशत सरल व्‍याज की दर से 6000 रू. ।






(68) 400 रूपयें की राशि 4 वर्षो में 480 रूपयें हो जाती है। यदि व्‍याज की दर 2 प्रतिशत बढ़ा दी जाये, तो यह कितनी हो जायगी।






(69) साधारण व्‍याज की दर से 675 रू. का 4 वर्षो में 837 रू. मिश्रधन हो जाता है। यदि व्‍याज की दर 2 प्रतिशत घटा दी जाये, तो वह राशि होगी।







(70) 8 प्रतिशत वार्षिक व्‍याज की दर से कौन सा धन 4 वर्ष में 6600 रू. हो जायेगा।






(71) 2665 की धनराशि को दो भागों में उधार इस प्रकार दिया गया, कि प्रथम भाग पर 3 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से 8 वर्ष में अर्जित व्‍याज, द्वितीय भाग पर 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से 3 वर्ष में अर्जित व्‍याज के बराबर हो, तो द्वितीय भाग की धनराशि है।






(72) 7300 रू. का 5 प्रतिशत वार्षिक व्‍याज की दर से 11 मई , 1987 से 10 सितम्‍बर, 1987 तक (दोनों दिन सम्मिलित) का साधारण व्‍याज कितना होगा।






(73) यदि 600 रूपये का 4 वर्ष का साधारण व्‍याज और 600 रूपये का 2 वर्ष का साधारण व्‍याज मिलाकर 180 रूपयें है। तो व्‍याज की दर क्‍या है।






(74) 5000 रू. पर दो वर्षों में जो व्‍याज राशि भिन्‍न भिन्‍न बैंको से मिली है, उसका अन्‍तर 25 रू. है तो दोनों बैंकों की व्‍याज दर में अंतर होगा।







(75) किसी राशि पर 5 प्रतिशत वार्षिक दर से 3 वर्षो और 4 वर्षो में प्राप्‍त साधारण व्‍याजों में 42रू. का अन्‍तर है। वह राशि है।






(76) दो स्‍त्रोतों से 1500 रू. पर 3 वर्षो के पश्‍चात मिले साधारण व्‍याजों में 13.50 रू. का अन्‍तर है। उनकी व्‍याज की दरों में अन्‍तर होगा।







(77) साधारण व्‍याज पर कोई धनराशि 2 वर्षो के बाद 720 रू. हो जाती है तथा 5 और अधिक वर्षो के बाद 1020 रू. हो जाती है। वह धनराशि है।






(78) कोई धन साधारण व्‍याज की दर से 2 वर्ष में 550 रू. तथा 3 वर्ष में 575 रू. हो तो 4 वर्ष में वह धन कितना हेा जाएगा।






(79) 500 रू. पर 1 वर्ष का सरल व्‍याज 1 प्रतिशत मासिक दर से क्‍या होगा (रूपये में) ।






(80) साधारण व्‍याज की किस दर से कोई धन 8 वर्ष में दुगुना हो जायेगा।






(81) एक दुकानदार दो वस्‍तुए प्रत्‍येक की कीमत 15000 रू. बेचता है। पहली वस्‍तु पर उसे 50 प्रतिशत का लाभ दूसरी वस्‍तु पर 25 प्रतिशत कुल मिलाकर लाभ प्रतिशत या हानि प्रतिशत की गणना कीजिए।







(82) किसी वस्‍तु के अंकित मूल्‍य पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाती है। दुकानदार वि.मू. पर 6 प्रतिशत का बिक्री कर लागाता है। यदि वस्‍तु का विक्रय मूल्‍य रू. 1081.20 रू. है। उस वस्‍तु का अंकित मूल्‍य ज्ञात कीजिए।






(83) एक व्‍यापारी अपनी वस्‍तुओं का मूल्‍य 50 प्रतिशत अधिक अंकित करता है। और 20 प्रतिशत की छूट प्रदान करता है। अदायगी के बाद व्‍यापारी का लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।






(84) एक वस्‍तु का एक निश्चित मूल्‍य अंकित किया गया जिस पर उसे 25 प्रतिशत का लाभ प्राप्‍त होता है। किसी निश्चित छूट के बाद उसका लाभ प्रतिशत घटकर 25/2 प्रतिशत हो जाता है। छूट का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।






(85) एक वस्‍तु 78350 रू. में खरीदी गयी। इससे 30 प्रतिशत पर अंकित मूल्‍य बनाया गया तब अंकित मूल्‍य पर 20 प्रतिशत का छूट दी गयी। क्रय मूल्‍य पर लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।






(86) एक व्‍यक्ति दो कुर्सी खरीदता है 900 रू. में वह एक कुर्सी को क्रयमूल्‍य का 4/5 पर एवं दूसरी को क्रयमूल्‍य का 5/4 पर बेचता है तो इस प्रकार कुल 90 रू. का लाभ प्राप्‍त होता है। तो कम मूल्‍य वाली कुर्सी का क्रयमूल्‍य ज्ञात कीजिए।






(87) एक भू-विक्रेता 900000 रू. में एक घर बेचता है और 12.5 प्रतिशत कमीशन देता है। यदि वह इसे 600000 रू. में बेचे तो उसका लाभ या हानि प्रतिशत की गणना कीजिए।






(88) किसी वस्‍तु को 900 रू. में बेचने पर दो गुना लाभ प्राप्‍त होता है। जब उस वस्‍तु को 450 रू. में बेंचने पर हुई हानि हो तो वस्‍तु का 25 प्रतिशत लाभ के लिए विक्रय मूल्‍य क्‍या होगा।






(89) किसी वस्‍तु को 1060 रू. में बेचने पर 20 प्रतिशत अधिक लाभ प्राप्‍त होता है। उसे 950 रू. में बेचने पर हुई हानि की तुलना में तो 20 प्रतिशत लाभ के लिए वस्‍तु का विक्रय मूल्‍य बताइए।






(90) किसी निश्चित धन पर 7 वर्षो में 1750 रू. साधारण व्‍याज प्राप्‍त होता है। यदि व्‍याज की दर 2 प्रतिशत बढ़ा दी जाय तो कितना अधिक व्‍याज प्राप्‍त होगा।







(91) एक धन रू. 2200 को दो विभिन्‍न व्‍याज दरो पर निवेशित किया। 4 वर्ष के बाद प्राप्‍त व्‍याजों का अन्‍तर 202.40 रू. है जो व्‍याज दर में अन्‍तर ज्ञात कीजिए।






(92) एक धन किसी निश्चित व्‍याज पर दो वर्ष के लिए निवेशित किया गया। यदि धन 3 प्रतिशत अधिक व्‍याज दर पर निवेशित किया गया तो 72 साधारण व्‍याज अधिक प्राप्‍त हुआ। धन ज्ञात कीजिए।






(93) (13) श्रीमान A ने कुल धन के 40 प्रतिशत भाग का 15 प्रतिशत पर, शेष धन के 50 प्रतिशत भाग को 10 प्रतिशत पर और शेष धन को 18 प्रतिशत की व्‍याज दर पर उधार दिये। पूरे धन पर परिणामी व्‍याज दर ज्ञात कीजिए। प्रतिवर्ष में






(94) धानी ने दो बैंको में क्रमश: 10 प्रतिशत और 12 प्रतिशत व्‍याज दर पर समान धन निवेशित किया। वर्ष के अन्‍त में कुछ व्‍याज 1650 रू. प्राप्‍त हुआ। प्रत्‍येक बैंक में निवेशित धन ज्ञात कीजिए।







(95) एक धन 7930 रू. को 3 भागों में विभाजित किया गया और क्रमश: A, B और C को 2, 3 और 4 वर्ष के लिए 5 प्रतिशत साधारण व्‍याज पर उधार दिया गया यदि समायवधि के बाद तीनो का मिश्रधन समान हो तो A को प्राप्‍त ऋण ज्ञात कीजिए।






(96) 4 वर्षो में 2360 रू. कर्ज को 12 प्रतिशत वार्षिक साधारण व्‍याज पर देने पर वार्षिक किस्‍त ज्ञात कीजिए।







(97) किसी धन 40000 रू. पर 3 वर्ष के अंत में 12000 साधारण व्‍याज प्राप्‍त होता है। उसी धन पर उसी व्‍याज दर पर समान समय के लिए चक्रवृद्धि व्‍याज ज्ञात कीजिए।






(98) किसी मूलधन 22000 रू. पर दो वर्षो में 5596.8 का चक्रवृद्धि व्‍याज प्राप्‍त होता है। उसी धन पर समान समय में उसी व्‍याजदर पर साधारण व्‍याज ज्ञात कीजिए।






(99) एक धन 10200 रू. 2 योजनाओं में निवेश किया गया। पहली योजना 10 प्रतिशत वार्षिक व्‍याज की दर से 2 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि व्‍याज तथा दूसरी योजना 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से 6 वर्ष के लिए साधारण व्‍याज प्रदान करती है। दोनों योजनाओं से प्राप्‍त व्‍याज समान है। साधारण व्‍याज पर निवेशित धन ज्ञात कीजिए।






(100) कोई मूलधन चक्रवृद्धि व्‍याज पर 3 वर्षो के बाद 13380 रू. तथा 6 वर्षो के बाद 20070 रू. हो जाता है मूलधन है।